फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Proposal to double the capacity of Baghpat sugar mill approved

Baghpat News: बागपत चीनी मिल की क्षमता दोगुनी कराने का प्रस्ताव मंजूर

Wed, 26 Mar 2025 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Proposal to double the capacity of Baghpat sugar mill approved
बागपत। सहकारी गन्ना विकास समिति बागपत के सभापति ठाकुर प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में समिति की वार्षिक साधारण सभा में नए वित्त वर्ष के लिए 5.20 करोड़ के बजट का प्रस्ताव पास किया गया। 25 हजार किसानों की सुविधा के लिए सहकारी चीनी मिल बागपत की क्षमता दोगुनी कराने का प्रस्ताव भी पास कर शासन को भिजवाने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को सहकारी गन्ना विकास समिति बागपत की साधारण सभा में सभापति ठाकुर प्रदीप सिंह ने किसानों को फसलों पर कीटनाशकों का छिड़काव के लिए ड्रोन पर अनुदान दिलाने का प्रस्ताव उच्चस्तर पर भेजने का फैसला लिया। कृषि यंत्र, गन्ना बीज, कीटनाशक तथा ह्यूम पाइपों पर समिति से किसानों को अनुदान देने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। अध्यक्ष ने समिति क्षेत्र के किसानों को चीनी मिलों से गन्ना मूल्य भुगतान कराने का आश्वासन किसानों को दिया। उन्होंने क्रय केंद्रों पर गन्ना घटतौली रोकने के लिए समिति सचिव को जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सहकारी समिति के सचिव अनिल कुमार यादव ने नए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 5.20 करोड़ का बजट प्रस्ताव रखा जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अनिल कुमार ने किसानों से रोग ग्रस्त सीओ-0238 गन्ना प्रजाति को बदलकर उसकी जगह अन्य प्रजातियों के बीज की बुवाई की अपील की। चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी राजदीप बालियान, उपाध्यक्ष बेदो देवी, ब्रह्मदत्त त्यागी, अमित फौजी, प्रशांत त्यागी, प्रदीप धामा, रामपाल चौहान, महिपाल, प्रवीण नैन, कमलेश देवी, रामनिवास, दिनेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed