फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Proper compensation for the land acquired for the economic corridor

इकनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत भूमि का मिले उचित मुआवजा

Wed, 21 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Proper compensation for the land acquired for the economic corridor
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत की जा रही भूमि के मुआवजे को लेकर एक किसानों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सांसद डा. सत्यपाल सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर मिला। उन्होंने अधिग्रहीत की जा रही भूमि का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

एडवोकेट मनोज आर्य ने कहा कि दिल्ली देहरादून-इकनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण कार्य जिले में जल्द ही शुरू होने वाला है। आरोप है कि स्थानीय अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। आपत्तियां मांगी जा रही है, लेकिन उनकी सुनवाई के बिना ही निस्तारण किया जा रहा है। नोटिस भी सुनवाई की तारीख के बाद उन्हें मिल रहे हैं। अधिकारी मनमाने ढंग से मुआवजा तय करना चाहते हैं। आबादी की भूमि को भी सामान्य दर्शाया गया है। थ्रीडी के नोटिफिकेशन में भूमि पर कोई निशानदेही नहीं की गई। आवासीय स्थानों पर भूमि मालिक को यह नहीं पता कि उसकी जमीन अधिग्रहीत की जा रही है या नहीं। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्रतिनिधिमंडल को समाधान का पूर्ण आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रहलाद सिंह, नीरज चौधरी, विनय कुमार, बिल्लू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed