फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Programs were held in municipalities to mark the completion of eight years of the government

Baghpat News: नगर पालिकाओं में सरकार के आठ साल पूरे होने पर कार्यक्रम हुए

Wed, 26 Mar 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Programs were held in municipalities to mark the completion of eight years of the government
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर बागपत व बड़ौत नगर पालिका में गोष्ठी का आयोजन किया गया। व्यापारियों व लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

बागपत नगर पालिका सभागार में मंगलवार को गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट व ईओ कृष्ण कुमार भड़ाना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्युत, परिवहन, सड़क, उद्योग, सुरक्षा में सुधार किया है। नगर विकास विभाग की 2017 से पहले की स्थिति काफी खराब थी। जब से भाजपा सरकार आई, तब से सुधार हुआ है। व्यापारियों से शहर को प्लास्टिक व पॉलीथिन मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जय किशोर, रालोद जिलाध्यक्ष डा. सुभाष गुर्जर, नगराध्यक्ष मोहन चौहान, व्यापार मंडल सचिव संजय रोहिला, विनोद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

- नगर पालिका में प्रदर्शनी लगाई
बड़ौत। नगर पालिका में कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन बबीता तोमर ने फीता काटकर किया। जहां स्टॉल लगाकर पोस्टर के द्वारा शहर की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इनके अलावा स्वच्छता, स्वरोजगार, महिला उत्थान, कौशल विकास आदि पर आधारित योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। प्रदेश सरकार द्वारा अपने आठ साल कार्यकाल में किए गए कार्यों व गरीब लोगों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर रालोद नेता अश्वनी तोमर, अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी, अवर अभियंता शिखा दुबे, लोकेश वत्स, रमेश शर्मा, राकेश जैन, प्रमोद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रदर्शनी लगाकर दी योजनाओं की जानकारी
खेकड़ा। कस्बे के ब्लॉक में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ जिला कृषि अधिकारी एवं बीडीओ बाल गोविंद यादव ने फीता काटकर किया। बीडीओ ने बताया कि तीन दिन तक स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि और आंगनबाड़ियों के पोषण स्टाॅल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर महेश कुमार, संजीव, प्रवेश कुमार, रामबीर, सुरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, हरिओम, रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed