फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Priest accused of raping girl sent to jail

बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी पादरी को जेल भेजा

Sun, 24 Apr 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Priest accused of raping girl sent to jail
मेडिकल रिपोर्ट में स्थिति साफ नहीं, डीएनए टेस्ट के लिए भेजा सैंपल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पादरी को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया। उधर, बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में स्थिति साफ न होेने के कारण थाना पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भेजा है।
पीड़ित बच्ची की मां ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर बताया था कि दो दिन पहले उसकी बेटी स्थानीय चर्च में साइकिल चलाने गई थी। इसी दौरान ही पादरी अलबर्ट ने बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बेटी ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। साथ ही आरोपी पादरी को हिरासत में ले लिया था। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उधर, सीओ ने बताया कि बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में स्थिति साफ न होेने के कारण थाना पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भेजा है।
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले को जेल भेजा
दोघट। बामनौली निवासी राजकुमार पुत्र नवाब के घर में घुसकर राजवीर पुत्र चहना, आशीष पुत्र फेरू ने मारपीट कर दी। उसने मारपीट का विरोध किया तो उसके घर में रखा सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपी राजवीर और आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed