फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Price and payment for crops received by farmers: Malik

किसानों को मिले फसलों का भाव और भुगतान : मलिक

Wed, 29 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Price and payment for crops received by farmers: Malik
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक ने कहा कि किसानों के सामने समस्याएं ही समस्याएं हैं। किसानों का समय से गन्ना भुगतान किया जाना चाहिए।
मंगलवार को किसान समस्याओं को लेकर एसडीएम सदर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम दिए गए चार सूत्रीय ज्ञापन में समस्याएं उठाई। किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। संगठन का कहना था कि कोरोना महामारी के कारण उद्योग धंधे ठप हो गए हैं। जिसके कारण कामगार गांव लौट गए हैं। कामगारों के घर लौटने से किसान की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। किसानों के गन्ने का ब्याज सहित भुगतान कराए जाने तथा गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। वित्तीय वर्ष में कृषि लागत बढ़ी है। कृषि लागत बढ़ने पर फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड पर पिछले एक साल का ब्याज माफ कराया जाए तथा किसान व मजदूरों के घरेलू व ट्यूबवैल के बिजली बिल माफ करने की मांग की। जिला प्रभारी रवि, अशोक मलिक, योगेंद्र मलिक, धमेंद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

संगठन में युवाओं का जोड़ने का आह्वान
बागपत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह व महासचिव संजय कटारिया ने संगठन का विस्तार करने व संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। दलित अत्याचार व उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रदेश में जंगलराज फैला है। उन्होंने बढ़ती हुई अपराधिक घटनाओं पर सरकार की उदासीनता की निंदा की। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष अनिल देव त्यागी, दल प्रभारी वकील अहमद, विनोद सैन, कंवरसिंह, नासिर गहलौत, बिलाल अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed