फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations to jam the district on December 8, Bhakiu scored nine points

भारत बंद: आठ दिसंबर को जिला जाम करने की पूरी तैयारी, भाकियू ने बनाए नौ प्वाइंट

Sun, 06 Dec 2020 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2020 11:56 PM IST
सार

- रालोद नेता भी उतरेंगे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर, लगाएंगे जाम
- सपा, कांग्रेस और अन्य संगठनों ने भी विरोध की तैयारियां शुरू की

विज्ञापन
Preparations to jam the district on December 8, Bhakiu scored nine points
भारत बंद को लेकर बागपत में पत्रकार वार्ता करते भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर। - फोटो : BAGHPAT

विस्तार

कृषि कानून के विरोध में आठ दिसंबर को भारत बंद के समर्थन में जिला जाम करने की तैयारी है। भाकियू ने जिले में नौ स्थानों पर जाम लगाने का एलान किया। उत्तर प्रदेश जाट महासभा ने भाकियू को समर्थन दिया है। रालोद, सपा, कांग्रेस और अन्य किसान संगठन भी बंद को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन


रविवार को भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने केडीआर स्कूल के पास योगेश शर्मा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिला जाम किया जाएगा। सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन


कृषि कानून लागू होने से पूंजीपतियों को फायदा होगा। कानून के विरोध में किसान सिंघु बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। कानून के विरोध में आठ दिसंबर को भारत बंद करने की घोषणा की गई है। भाकियू जिले में चक्का जाम कर नौ स्थानों पर जाम लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां रहेगा भाकियू का चक्का जाम
 भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने बताया कि आठ दिसंबर को भाकियू कार्यकर्ता कृषि कानून के विरोध में जिले में निवाड़ा बॉर्डर, डूंडाहेड़ा बॉर्डर, खेड़की, कासिमपुर खेड़ी, दोघट, मेरठ-बड़ौत मार्ग पर बरनावा, मेरठ-बागपत हाईवे पर मीतली, चमरावल, पाबला, अहेड़ा फाटक पर जाम लगाया जाएगा।

सिंघु बार्डर पर पहुंचे सपा पदाधिकारी
बागपत। अखिल उत्तर प्रदेश जाट महासभा की प्रदेश अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी नेता डॉ शालिनी राकेश के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री कुलदीप उज्जवल ने शनिवार को किसानों के धरना स्थल सिंघु बॉर्डर पहुंचे।

उन्होंने किसान विरोधी कृषि कानून वापस न किए जाने पर किसान देशव्यापी आंदोलन पर मजबूर होंगे। कुलदीप उज्ज्वल के साथ प्रदेश सचिव डॉ शकील अहमद, किसान नेता आलिम, लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष वसीम खोखर, बब्बू सिद्दीकी रहे ।

संगठनों ने किया भाकियू का समर्थन
आठ दिसंबर को होने वाले बंद में जिले के विभिन्न संगठनों ने भाकियू का समर्थन किया है। रविवार को जिला जाट महासभा, रालोद, किसान अधिकार आंदोलन, ब्राह्मण समाज सहित अन्य संगठनों ने आठ दिसंबर के भारत बंद में भाकियू का समर्थन देने की घोषणा की है।

भारत बंद का समर्थन करने का निर्णय लिया
बामनौली गांव में नरेश डायरेक्टर के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें आठ दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करने का निर्णय लिया गया। नरेश डायरेक्टर ने कहा कि कृषि कानून के विरोध में बामनौली का किसान पूर्ण सहयोग करेंगे और बामडौली में जाम लगाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जसवंत व संचानल डॉ संजीव कुमार ने किया।

सतवीर, श्याम सिंह, जयवीर, रामबीर, सतपाल, राधेश्याम, ब्रजपाल, ओमप्रकाश, सहेंद्र, बिजेंद्र, हरपल, जितेंद्र, मोहन मास्टर, पीतम, प्रह्लाद, जसवंत चौधरी मौजूद रहे। टीकरी में किसानों की बैठक में सोमपाल राठी ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। रणधीर सिंह, विकास, राजपाल, कय्यूम, प्रवेश, तहसीम, जगपाल, सुरेश मौजूद रहे।

बड़ौत, बिनौली और छपरौली में सड़कों पर जाम लगाएगा रालोद
रालोद जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने पत्रकार वार्ता में कहा कि रालोद नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन का समर्थन करता है। आठ दिसंबर को भारत बंद का समर्थन रहेगा। बताया कि कार्यकर्ता बड़ौत, बिनौली, छपरौली, बागपत, खेकड़ा और पिलाना क्षेत्र में कार्यकर्ता जाम लगाएंगे। 

बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड व छपरौली चुंगी और बागपत में भी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम किया जाएगा। पूर्व विधायक वीरपाल राठी, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर, रालोद नेता विश्वास चौधरी, पूर्व प्रमुख सतेन्द्र मलिक, नगर अध्यक्ष डॉ इरफान मालिक, जगमेहर पंवार, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed