{"_id":"5e8771f28ebc3e72af615688","slug":"preparations-to-illuminate-homes-baghpat-news-mrt4763877104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ाई के लिए घरों को जगमगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से लड़ाई के लिए घरों को जगमगाने की तैयारी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पांच अप्रैल को हर घर में दीये जलाए जाने का आहवान करने बाद बागपत के
- फोटो : BAGHPAT
कोरोना से लड़ाई के लिए घरों को जगमगाने की तैयारी
बागपत। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरती जा रही हैं। लोग अपने अपने घरों में बंद हैं। प्रधानमंत्री की अपील पर रविवार की रात में लोगों ने मिट्टी के दीपक जलाने की तैयारी शुरू कर दी है। मिट्टी के दीपक खरीदे जा रहे हैं। किराना की दुकानों से मोमबत्ती की मांग भी बढ़ी।
कोरोना के अंधकार को समाप्त करने के लिए लोग पांच अप्रैल को एकजुटता का संदेश देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अप्रैल की रात में नौ बजे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजूटता दिखाने के लिए घर की लाइट बंद कर घर की बालकनी या बरामदे में दीपक जलाने, मोमबत्ती जलाने की अपील की। प्रधानमंत्री की अपील का असर नगर और देहात में देखने को मिला। शुक्रवार को दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित सिसाना गांव में देवीराम अपने चाक पर मिट्टी के दिए बनाए। नगर की महावीर वाली गली, शौकत मार्केट, बड़ा बाजार, गांधी बाजार में जयपाल सिंह ठेली पर मिट्टी के दीपक बेचे। जयपाल सिंह ने कहा लोगों ने मिट्टी के दीपक अधिक खरीदे हैं।
यह है कीमत
बागपत। नगर निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि छोटे दीपक 80 रुपये के 100 दीपक हैं और एक बड़े दीपक की कीमत पांच रुपये है। अधिकांश लोगों ने छोटे दीपक खरीदते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छिड़ा आह्वान
बागपत। प्रधानमंत्री की सोशल मीडिया पर दीपक जलाने की अपील। विभिन्न पोस्ट वायरल की गई।