फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparations begin for Pran Pratishtha Festival

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी शुरू

Mon, 13 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for Pran Pratishtha Festival
बड़ौत (बागपत)। नगर में दिल्ली रोड स्थित मुनि सुब्रतनाथ जिन मंदिर के होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी। इसके लिये दिगंबर जैन कॉलेज के ए मैदान में विशालकाय वाटर प्रुफ पांडाल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मीडिय़ा प्रभारी आदिश जैन ने बताया कि 25 जनवरी से 30 जनवरी तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी शुरू कर दी। इसके लिए दिगंबर जैन कॉलेज के ए मैदान में 180 फुट लंबा व 84 फुट चौड़ा वाटर प्रुफ पांडाल अजमेर राजस्थान के कारीगरों द्वारा बनाया जा रहा है। 25 जनवरी को महोत्सव का शुभारंभ ध्वजारोहण और घटयात्रा से शुरू होगा। 26 जनवरी को गर्भ कल्याणक, सोलह सौपण, संस्कार आदि के कार्यक्रम होंगे। 27 जनवरी को दिगंबर जैन के ए मैदान से विशाल जुलूस निकाला जाएगा। जो पांडुकशिला मैदान पहुंचेगा। जहां श्रीजी के अभिषेक के बाद अनेक धार्मिक क्रियाएं होगी। 28 जनवरी को राज्याभिषेक, वैराग्य, तप कल्याणक की क्रियाएं होगी। 29 को समोशरण में केवल ज्ञान की क्रियाएं होगी। 30 जनवरी को मोक्ष कल्याणक व अग्निदेव कल्याण की विधि के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन

मीडिय़ा प्रभारी आदिश जैन ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आदि राजनेताओं के भाग लेने की संभावना है। इसको लेकर जैन समाज के लोग जुटे हैं। इस कार्यक्रम में पात्रों की भी घोषणा कर दी। सौधर्म इंद्र पंकज, पूनम जैन, कुबेर इंद्र नितिन जैन व शिल्पी जैन, यज्ञनायक अनुज व शालिनी जैन, भगवान के माता-पिता रूकमणी जैन व अनिल जैन चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed