फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Preparation of action on Ayurveda gemstone holders

आयुर्वेद रत्न डिग्रीधारकों पर कार्रवाई की तैयारी

Sun, 26 Mar 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Sun, 26 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
बागपत।  आयुर्वेद रत्न डिग्रीधारकों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसने की तैयारी कर दी है। वर्ष 1967 में डिग्री पाने वाले डॉक्टरों की इस डिग्री को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने अमान्य कर दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे चिकित्सकों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। जिले में ऐसे डिग्रीधारी 100 से अधिक चिकित्सक लोग का उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


1967 बेंच के आयुर्वेद रत्न डिग्रीधारक चिकित्सकों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने इन चिकित्सकों की डिग्री को अवैध घोषित कर दिया। जिसके अनुपालन में स्वास्थ्य विभाग ने इनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। ऐसे डॉक्टरों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। जिले में आयुर्वेद रत्न के डॉक्टरों की संख्या 100 से भी अधिक है। इन सभी डॉक्टरों को नोटिस भेजकर दुकानें बंद करने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. रामेश्वर दयाल ने बताया कि आयुर्वेद रत्न डिग्री धारकों को अवैध घोषित कर दिया गया है। इन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सहायक नोडल अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि जिले के सभी ऐसे चिकित्सकों को नोटिस भेजने के बाद उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed