{"_id":"633b2febeb3c8759931bbdf2","slug":"preparation-for-doubling-of-chamrawal-road-to-ghaziabad-baghpat-news-mrt608088538","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमरावल रोड की गाजियाबाद तक दोहरीकरण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमरावल रोड की गाजियाबाद तक दोहरीकरण की तैयारी
विज्ञापन
बागपत-चमरावल मार्ग पर गड्ढे के बचकर गुजरते वाहन
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बागपत और गाजियाबाद को जोड़ने वाले चमरावल रोड के दोहरीकरण की तैयारी हो गई है। इसके लिए लोनिवि ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसको जल्द शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही डीपीआर तैयार करके बजट का प्रावधान किया जाएगा। जिससे चमरावल रोड पर पड़ने वाले सभी गांवों के लोगों की परेशानी दूर हो सके।
बागपत से गाजियाबाद को जोड़ने के लिए पांची व चमरावल से होते हुए रोड मुरादनगर की सीमा पर पहुंचता है। इस रोड की चौड़ाई काफी कम है। जबकि इस रोड पर 20 से ज्यादा गांव भी पड़ते है और इसलिए ही रोड के दोहरीकरण की मांग उठ रही है। इस मांग को देखते हुए ही विधायक योगेश धामा ने प्रस्ताव लोनिवि के अधिकारियों को सौंपा था।
विधायक योगेश धामा ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए लोनिवि के अधिकारियों ने विभाग की तरफ से प्रस्ताव तैयार किया है। जिसे शासन को भेजा जाएगा और प्रस्ताव जल्द पास कराया जाएगा। क्योंकि इस रोड के दोहरीकरण से दुड़भा, अहैड़ा, पाबला, खट्टा प्रहलादपुर, पांची, ढिकौली, चांदीनगर, कहरका, मुकारी, चमरावल, घटौली, मंसूरपुर, लहचौड़ा, खैला, पिलाना, सिखेड़ा, गौना, शरफाबाद, फलेरा आदि गांवों के लोगों को फायदा होगा। इसलिए ही इस माह में यह प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।