{"_id":"602425f08ebc3ee9372c7e42","slug":"preparation-for-competitive-examinations-in-the-district-baghpat-news-mrt5245884134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना
- दस से 15 फरवरी तक होंगे प्रशिक्षण के लिए आनलाइन पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतिभाशाली छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेई, नेट, एनडीए, सीडीएस स्टडी का निशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्र दस से 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीएम राजकमल यादव ने इस संबंध में अधिकारियों योजना का क्रियान्वयन संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम राजकमल यादव ने बताया कि 16 फरवरी को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर एक निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ होगा। डीएम ने अधिकारियों को अधिक से अधिक छात्रों के रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए। प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराने के लिए लर्निंग प्लेटफॉर्म की व्यवस्था एवं इसके माध्यम से वर्चुअल कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय समिति, मंडल स्तरीय समिति के प्रवक्ताओं के व्याख्यान लेक्चर को फेसबुक पेज तथा यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि छात्र जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संपर्क कर योजना की जानकारी ले सकते हैं। इस दौरान सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका उपस्थित रहे।