{"_id":"62925fc00fdc8914006d34b1","slug":"preparation-for-action-against-fake-schools-baghpat-news-mrt5904426138","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन
परिषद की वेबसाइट पर दर्ज होगा ब्योरा, अपलोड करना होगा विद्यालय का भवन का फोटो
शिक्षक और पंजीकृत छात्रों की भी देनी होगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने फर्जी विद्यालयों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। सभी प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को परिषद की वेबसाइट पर विद्यालय भवन का फोटो के साथ शिक्षक और छात्रों का ब्योरा दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। ब्योरा दर्ज न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए है।
जिले में 71 सहायता प्राप्त, 13 राजकीय हाईस्कूल, छह राजकीय इंटर कॉलेज के अलावा 52 वित्तविहीन विद्यालय है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शासन ने विद्यालयों की मान्यता के निर्देश जारी कर दिए है। पूर्व में जिन विद्यालयों को मान्यता दी गई है, उनकी जांच कराई जा रही है। शासन ने विद्यालयों के भवनों की फोटो के अलावा तैनात शिक्षक और पंजीकृत छात्रों का ब्योरा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए है। मान्यता मिलने का वर्ष भी अपलोड करना होगा। शासन ने विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का नाम, योग्यता, मोबाइल नंबर और विषय की जानकारी अपलोड करने के लिए कहा है। सभी विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों को निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए है। निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।