फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pregnant women were screened on Mother's Day

कार लूट के मामले में कुख्यात दीपक मलिक को दो दिन के रिमांड पर लाई पुलिस

Fri, 09 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women were screened on Mother's Day
हरियाणा के चरखी दादरी निवासी दीपक ने तीन वर्ष पूर्व लूटी थी गांव बसी के युवक कार
विज्ञापन

माफिया डॉन अतीक अहमद से भी जुड़ा है नाम, इशारे पर की थी मध्य प्रदेश के व्यापारी की हत्या
उत्तराखंड और राजस्थान में भी की थी दो व्यापारियों की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। गांव बसी निवासी युवक से कार लूट के मामले में खेकड़ा पुलिस हरियाणा के गांव चरखी दादरी निवासी कुख्यात बदमाश दीपक मलिक को अजमेर जेल से दो दिन के रिमांड पर लेकर आई है। पुलिस का दावा है कि दीपक के तार यूपी के माफिया डॉन अतीक अहमद से भी जुड़े है। उसी के इशारे पर पांच करोड़ की फिरौती लेकर मध्यप्रदेश के एक व्यापारी की हत्या की थी। उत्तराखंड और राजस्थान के दो व्यापारियों की हत्या में भी वह शामिल रहा है।
गांव बसी निवासी युवक दिनेश से तीन वर्ष पूर्व कार लूट ली गई थी। पुलिस की छानबीन में इस कार लूट में हरियाणा के चरखी दादरी निवासी कुख्यात दीपक मलिक का नाम प्रकाश में आया था। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि खेकड़ा पुलिस शुक्रवार को उसे अजमेर जेल से दो दिन की रिमांड पर लेकर आई है। पूछताछ के बाद उसे बागपत न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में उसे बागपत जिला जेल में भिजवा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी के मुताबिक दीपक के तार यूपी के माफिया डॉन अतीक अहमद से भी जुड़े है। अतीक अहमद ने उसे मध्य प्रदेश के व्यापारी संजय की हत्या के लिए पांच करोड़ की सुपारी दी थी। संजय की हत्या से पूर्व दीपक ने बड़ी सुपारी लेकर उत्तराखंड के एक व्यापारी की भी हत्या की थी। इसमें बसी निवासी दिनेश से लूटी गई कार इस्तेमाल की थी। इनके अतिरिक्त दीपक ने राजस्थान में भी एक व्यापारी की हत्या की थी। दीपक मलिक को उत्तर प्रदेश की एटीएस ने गिरफ्तार किया था। यहां से उसे अजमेर जेल भेज दिया गया था। वह तभी से हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका के पूर्व प्रेमी की कर दी थी हत्या
दीपक मलिक ने प्रेमिका इंदुबाला के साथ मिलकर उसके पूर्व प्रेमी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद कार से उसका सिर कुचल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed