फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pregnant and breast feeding women should take special care in fasting

Baghpat News: गर्भवती व बच्चे को स्तनपान कराने वाली महिलाएं उपवास में रखें विशेष ध्यान

Sat, 05 Oct 2024 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 05 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pregnant and breast feeding women should take special care in fasting
बागपत। गर्भवती और बच्चे को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को उपवास में खानपान को लेकर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। गर्भवती महिलाओं को चिकित्सक व्रत के दौरान थोड़े-थोड़े समय में कुछ खाते रहने की सलाह की दे रहे हैं। वहीं महिलाओं को मौसमी फल और पालक का अधिक सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि गर्भावस्था और बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अधिक पोषण की जरूरत होती है। ऐसे में लापरवाही महिला और बच्चों दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है। बच्चा ऐसी हालत में कमजोर हो सकता है तो पोषण की कमी हो सकती है। इसलिए गर्भवती महिला व्रत के दौरान चेकअप के साथ आयरन और कैल्शियम की दवा का भी नियमित सेवन करती रहे। इसके अलावा व्रत में अधिक देर तक भूखे रहने के बजाए थोडे-थोड़े अंतराल में कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए।
विज्ञापन

- पानी खूब पीते रहे, मौसमी फल खाए
गर्भावस्था के दौरान शरीर को पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है। उपवास के समय पानी की कमी का खतरा बढ़ सकता है, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान हो सकता है। व्रत के दौरान पानी के अलावा नारियल पानी, छाछ, और ताजे फलों के रस पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पौष्टिक भोजन और आराम करें
व्रत के दौरान गर्भवती महिला एक ही बार में ज्यादा भोजन न करें, बल्कि थोड़ी-थोड़ी में कुछ खाते रहे। महिला फल, नट्स, और दूध से बने खाद्य पदार्थ के अलावा पालक, साबूदाना का सेवन करें। गर्भावस्था में शरीर पर अतिरिक्त भार होता है और उपवास के दौरान थकान महसूस हो सकती है। कमजोरी या थकान होने पर आराम करें। लंबे समय तक खड़े रहने या शारीरिक मेहनत करने से बचें।

- वर्जन - व्रत में गर्भवती और बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सावधानी बरतने की जरूरत होती है। थोड़ी सी लापरवाही से गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। गर्भवती महिलाएं व्रत के दौरान आयरन और कैल्शियम की दवाओं का नियमित सेवन करती रहे। गर्भवती महिलाएं पेय पदार्थ और फलों का अधिक सेवन करें। - डॉ. मोनिका सिंह, महिला चिकित्सक सीएचसी बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed