{"_id":"6442db9dbd4ba0082d054ef4","slug":"precaution-not-being-taken-distance-made-from-mask-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-590-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नहीं बरती जा रही अहतियात, मास्क से बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नहीं बरती जा रही अहतियात, मास्क से बनाई दूरी
Sat, 22 Apr 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल में पहुंचे मरीज
बागपत। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद अस्पतालों में कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कराया जा रहा है। अस्पताल के चिकित्सक भी कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। यही कारण है कि चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। अब तक तीन चिकित्सक और छह स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।
जिले में रोजाना कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं और अप्रैल में अभी तक 35 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी अस्पतालों में संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी का पालन और स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।
संदिग्धों की तुरंत जांच कराने के लिए टीमों को गठन किया है। मगर यहां अस्पतालों में खुद चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी ही कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में अप्रैल के महीने में बाल रोग विशेषज्ञ, खेकड़ा सीएचसी प्रभारी और छपरौली सीएचसी पर तैनात चिकित्सक के अलावा बुढसैनी में तैनात सीएचओ, पिलाना सीएची पर तैनात फार्मासिस्ट के अलावा जिला अस्पताल में तैनात एक फार्मासिस्ट व दो अन्य स्वास्थ्यकर्मियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और अस्पताल में आने वाले मरीजों को संक्रमण से बचाव के लिए अहतियात बरतने की सलाह दी गई है। चिकित्सकों को बिना मास्क का प्रयोग किए मरीजों की जांच न करने के निर्देश दिए गए है।
-- --
तीन मिले संक्रमित, छह को मिली छुट्टी
बागपत। जिले में तीन कोरोना संक्रमित है और छह मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई है। संक्रमितों को होम आईसोलेट कर उपचार शुरु कर दिया है। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले में तीन संक्रमित मिलने पर एक्टिव केस 23 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम को निगरानी बढ़ाने और संक्रमित मिले लोगों के परिजनों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।