{"_id":"636bf48c36baeb5b151a5674","slug":"prd-jawan-kept-raping-on-the-pretext-baraut-news-mrt6129430155","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा PRD का जवान, पीड़िता ने SP से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा PRD का जवान, पीड़िता ने SP से लगाई न्याय की गुहार
Thu, 10 Nov 2022 05:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 05:21 PM IST
सार
Baghpat News : PRD का जवान महिला को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब शादी से इंकार किया तो पीड़ित महिला ने SP से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि पीआरडी के जवान ने शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बुधवार को एसपी कार्यालय पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। करीब तीन साल पहले उसकी फेसबुक के माध्यम से बागपत जनपद में तैनात पीआरडी के जवान से दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी उसके साथ दो साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब उसने शादी से मना कर दिया। विरोध करने पर अपने साथियों के साथ मारपीट की। इससे आहत बुधवार को पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की मांग।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat News: OYO होटल में छापा पड़ते ही मचा हड़कंप, पुलिस को देखते ही भागे कई जोड़े
उधर, सीओ सविरत्न गौतम का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच कर जल्द ही पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Double Murder: मोहब्बत का ऐसा अंत, कांप उठा लोगों का कलेजा, इस हालत में मिलीं प्रेमी-प्रेमिका की लाशें,तस्वीरें