{"_id":"580a5c214f1c1b9f1b7058e6","slug":"praveen-has-not-played-in-the-bloody-game-gangnauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल बोला, प्रवीण ने गांगनौली में नहीं खेला खूनी खेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल बोला, प्रवीण ने गांगनौली में नहीं खेला खूनी खेल
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
बागपत कोर्ट में पुलिस सुरक्षा में जाता राहुल टर्रा।
- फोटो : amar ujala
बागपत। जेल से पेशी पर आए परीक्षित की हत्या के आरोपी राहुल राठी उर्फ टर्रा ने कहा कि गांगनौली गांव का खूनी कांड प्रवीण ने नहीं किया है। उसको व उसके साथियों को तो केस में साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। इसी तरह उनको परीक्षित की हत्या के केस में झूठा फंसाया गया था।
गांगनौली गांव के राहुल राठी उर्फ टर्रा पर परीक्षित की हत्या का आरोप है। वह बागपत जेल में बंद है। शुक्रवार को पुलिस उसको कोर्ट में पेशी पर लेकर पहुंची। इसी दौरान उसने मीडिया कर्मियों को देखते ही कहा कि गांगनौली में 10 अक्टूबर को महिला सविता समेत पांच सदस्यों की हत्या हुई है। इसमें दो पुलिसकर्मी भी मारे गए हैं। सविता के परिजनों ने रंजिश के चलते प्रवीण व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जबकि घटना में उनके करीबी लोग शामिल है।