{"_id":"5f52859d8ebc3e54730244b7","slug":"pramod-gangnauli-s-property-information-collected-baghpat-news-mrt499585727","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद गांगनौली की संपत्ति की जानकारी जुटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोद गांगनौली की संपत्ति की जानकारी जुटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्लूडी की टीम पुलिस के साथ शुक्रवार को पहुंची थी गांगनौली
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। एक लाख के इनामी रहे प्रमोद राठी के परिवार की संपत्ति की जांच करने के लिए शुक्रवार को पीडब्लूडी विभाग की टीम पुलिस बल के साथ गांगनौली पहुंची। टीम ने मकान एवं खेत की जमीन आदि की जानकारी जुटाई।
एक लाख के इनामी रहे मृतक प्रमोद राठी की मां सुभाषना पत्नी सतवीर राठी वर्तमान ग्राम प्रधान है। प्रमोद राठी की लूंब के जंगल में हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को गांगनौली गांव में पीडब्लूडी विभाग के जेई केपी भारती, राजीव कुमार दोघट व रमाला थाना पुलिस के साथ पहुंचे और ग्राम प्रधान सुभाषना के परिवार की संपत्ति की जानकारी जुटाई। टीम ने गांव में बने मकानों, खाली पड़ी जमीन तथा खेती की जमीन आदि की जानकारी कर उसकी कीमत का आंकलन किया। जेई केपी भारती ने बताया कि जमीन एवं मकान की पैमाइश संबंधी सभी जानकारी कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। एसओ रमाला रमेश सिंह सिद्धू, एसएसआई सुशील कुमार, एसआई अरविंद चौहान, श्रीओम गौतम, ओमप्रकाश बघेल आदि मौजूद रहे।
मुठभेड़ के बाद चस्पा किया था नोटिस
दोघट। ग्राम प्रधान सुभाषना राठी के बेटे प्रवीण राठी के पुलिस मुठभेड़ में पकड़े जाने के बाद परिजनों और करीब दस ग्रामीणों ने ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर चस्पा कर दिए गए थे। पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
गुमशुदगी दर्ज कराई
दोघट। तीन सितंबर को टीकरी कस्बे से बड़ौत सामान लेने गया अक्षय कुमार पुत्र संजीव शुक्रवार तक घर नहीं लौटा। संजीव ने दोघट थाने पर अक्षय की गुमशुदगी दर्ज कराई है। इसके अलावा दोघट कस्बे से अनीस उर्फ काला पुत्र नजर अली भी बृहस्पतिवार से लापता है। अनीस के भाई मुस्तकीम ने दोघट थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।