फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Power disconnection entangled team reached contract workers

विद्युत कनेक्शन काटने पहुंची टीम से उलझा संविदा कर्मी 

Tue, 28 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 28 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Power disconnection entangled team reached contract workers
बिजली - फोटो : demo pic
बागपत के बड़ौत में रविवार को विद्युत कनेक्शन काटने के लिए मोहल्ला पठानकोट में  पहुंची टीम से मुख्य शिकायत केंद्र में तैनात संविदा कर्मी उलझ गया। शराब के नशे में धुत संविदा कर्मी ने टीम के सदस्यों के साथ अभद्रता कर गाली गलौच कर हाथापाई करने की कोशिश की। बाद में टीम के सदस्य संविदा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता से मिले। अधिशासी अभियंता ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


रविवार को विद्युत निगम के कर्मचारियों की एक टीम ठेकेदार प्रमोद कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में पठानकोट मोहल्ले में साढ़े बीस हजार के बकायेदार शौकत के यहां पर विद्युत बकाया होने पर कनेक्शन काटने पहुंची। तभी शराब के नशे में धुत मुख्य शिकायत केंद्र में तैनात एक संविदा कर्मी भी वहां  पहुंच गया और गाली-गलौच कर टीम के साथ भिड़ गया। नशे में संविदा कर्मी ने टीम के सदस्यों के साथ अभद्रता कर हाथापाई करने की कोशिश की। इसे लेकर मोहल्ले में जमकर हंगामा हुआ। बाद मेें संविदा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर टीम के सदस्य अधिशासी अभियंता एसपी टांक से मिले और कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 

विज्ञापन

 

अधिशासी अभियंता एसपी टांक ने कही टीम के सदस्यों ने संविदा कर्मी की शराब के नशे में सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता करने की शिकायत की है। सरकारी कार्य में बाधा डालना बर्दास्त नहीं होगा। जल्द ही संविदा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई होगी। ठेकेदार प्रमोद कुमार भारद्वाज ने कहा कनेक्शन काटते वक्त संविदा कर्मी ने अभद्रता की और कनेक्शन काटने का विरोध किया  

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन किया
बिनौली। शाहपुर बाणगंगा गांव के ग्रामीणों ने जर्जर हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए संतनगर बिजलीघर परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा गांव में रविवार को भी तार टूटकर गिरने से वेदपाल पुत्र मलखान की बिजली की दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखी बैट्री, इंवार्टर, काउंटर, पंखे, कूलर आदि जल गए। प्रदर्शन में प्रधान बालेश्वर, बलवीर सिंह, मेंबर सिंह, दीपक, बॉबी, यशपाल सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed