{"_id":"615f350c8ebc3e0ec56f4f95","slug":"postmaster-arrested-for-embezzling-sukanya-samriddhi-accounts-baraut-news-mrt55956687","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकन्या समृद्धि खातों में गबन करने वाला डाकपाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकन्या समृद्धि खातों में गबन करने वाला डाकपाल गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुकन्या समृद्धि व बचत खातों में किया था 18.50 लाख का गबन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिजरौल गांव स्थित डाकघर में सुकन्या समृद्धि और बचत खातों में 18.50 लाख का गबन करने वाला आरोपी डाकपाल कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को मलकपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
बिजरौल गांव के डाकघर मेें सुकन्या समृद्धि व बचत खातों में तकरीबन 18.50 लाख का गबन कर डाकपाल फरार हो गया था। सहायक डाक अधीक्षक बड़ौत अजय जैन ने डाकपाल देवेंद्र कुमार पुत्र दरियाव सिंह निवासी पट्टी देशू, बावली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह को सूचना मिली कि आरोपी डाकपाल देवेंद्र मलकपुर गांव में छिपा हुआ है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।