{"_id":"63f8fa3b4240f38244025e54","slug":"pond-littered-with-dirt-not-cleaned-for-many-years-baghpat-news-c-14-1-131572-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तालाब गंदगी से अटा, कई वर्षों से नहीं हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तालाब गंदगी से अटा, कई वर्षों से नहीं हुई सफाई
Fri, 24 Feb 2023 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रटौल। पांची गांव के तालाब की सफाई न होने से गंदगी से अटा पड़ा है। पानी की निकासी नहीं होने और गंदगी के कारण ग्रामीण परेशान है, क्योंकि उसमें मच्छर पनप रहे हैं और बीमारियां फैलने का डर है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने तालाब की सफाई कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की गंदगी के कारण कई वर्षो से लोग परेशान हैं। तालाब का पानी गांव की गलियों और रास्तों में भरा रहता है। जिससे ग्रामीणों को वहां से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार अधिकारियों से तालाब की सफाई और खोदाई कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
शुक्रवार को ग्रामीणों ने तालाब की सफाई कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी। मौके पर इसरार, जाहिद, रामकिरण, शहीद, युनूश, शाहिद, अबरार, सरवर, महरबान, अकरम, नईम, जुबैर, इदरीस मौजूद रहे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान मोहम्मद नासिर ने बताया कि अटल भूजल योजना के अंतर्गत तालाब की खोदाई का टेंडर छोड़े दो महीने से अधिक का समय हो गया है, मगर अभी तक तालाब की खोदाई और सफाई का कार्य शुरु नहीं कराया है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।