फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Polygraphy test done for two brothers, mother and sister-in-law

Baghpat News: दो भाइयों, मां और भाभी का कराया पाॅलीग्राफी टेस्ट

Thu, 16 Mar 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 16 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Polygraphy test done for two brothers, mother and sister-in-law
बड़ौत। बिजरौल गांव से लापता हुआ शहीद की पत्नी बेबी को बरामद करने के लिए पुलिस ने अब बेबी के ही चार परिजनों का पाॅलीग्राफी टेस्ट कराया है। इस मामले में भूतपूर्व सैनिकों ने पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

बिजरौल गांव की रहने वाली 47 वर्षीय बेबी पत्नी शहीद धर्मेन्द्र 30 अगस्त 2022 को गांव से ही लापता हो गई थी। बेबी के परिजन ने बरामद करने के गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिन लोगों पर बेबी के परिजन को उसे लापता करने का शक था उनसे भी पूछताछ की गई थी, लेकिन बेबी बरामद नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

इस मामले में गांव में कई बार पुलिस प्रशासन के खिलाफ पंचायत भी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने बेबी की बरामदगी को लेकर भाई विकास तोमर, अरविंद तोमर, भाभी पिंकी पत्नी अरविंद और माता बाला का विधि विज्ञान प्रयोगशाला, रोहिणी दिल्ली में पाॅलीग्राफी टेस्ट कराया है। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बावली गांव के भूतपूर्व सैनिक मेजर शीशपाल सिंह का कहना है कि यह बेहद शर्मनाक बात है कि कई माह बाद भी पुलिस शहीद की लापता पत्नी को नहीं ढूंढ पाई है। पुलिस को गंभीरता से इस प्रकरण को लेना चाहिए।

भूतपूर्व सैनिक सत्यवीर सिंह का कहना है कि शहीद की पत्नी को जल्द से जल्द बरामद करना चाहिए। परिजन जिन लोगों पर शक कर रहे हैं उनसे सख्ती से पूछताछ हो।
बेबी को गायब करने वाले लोगों को भी हो यह टेस्ट
बेबी के परिजनों का कहना है कि वह गांव के दूसरे वर्ग के यहां पर उधार रूपये लेने गई थी, तभी वहां से गायब हो गई थी। आरोप लगाया कि बेबी को गायब करने वाले विशेष समुदाय सहित अन्य आठ लोगों शामिल हैं, लेकिन आज तक पुलिस ने उनका यह टेस्ट नहीं कराया। उनका भी यह टेस्ट होना चाहिए।


कोट...
लापता बेबी के सुराग लगाने के लिए उसके परिजनों में दो भाई व मां, भाभी का पाॅलीग्राफी टेस्ट कराया गया है, जल्द ही उन आठ लोगों का भी टेस्ट कराया जाएगा उन पर बेबी के परिजनों को शक है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - एनएस सिरोही, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed