{"_id":"61a3b4f04c40e93caf0ba59c","slug":"pollution-raises-concern-aqi-reaches-377-baghpat-news-mrt5667524150","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, एक्यूआई 377 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, एक्यूआई 377 पर पहुंचा
विज्ञापन
बागपत-चमरावल मार्ग पर धुंध के बीच जाते लोग
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन में एक्यूआई 125 से ज्यादा बढ़ गया, सांस के साथ ही गले व आंख की समस्याओं से जूझ रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में लगातार बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को एक्यूआई 377 तक पहुंच गया। तीन दिन में एक्यूआई में 125 से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। प्रदूषण से गले में परेशानी बढ़ रही है तो बुजुर्गों को सांस लेने में ज्यादा समस्या हो रही है। आंखों में जलन की समस्या भी झेलनी पड़ रही है।
नवंबर के शुरूआत में कई दिन तक एक्यूआई 400 से ऊपर रहा था। वह धीरे-धीरे कम होना शुरू हुआ। तीन दिन पहले 248 तक पहुंच गया। इससे लोगों को प्रदूषण से काफी राहत मिलती दिख रही थी। यह माना जा रहा था कि जिस तरह से हवा शुरू हुई है, उससे प्रदूषण से अभी राहत मिलती रहेगी। लेकिन दोबारा से प्रदूषण बढ़ने लगा है। रविवार को एक्यूआई 377 तक पहुंच गया है। इस कारण ही सांस के मरीजों को ज्यादा समस्या हो रही है तो गला भी खराब हो रहा है। आंखों में जलन की समस्या भी लोगों को झेलनी पड़ रही है। स्मॉग भी छाने लगा है। सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत का कहना है कि लोगों को मास्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए तो समस्या ज्यादा होने पर चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
इस तरह बढ़ा एएक्यूआई
28 नवंबर 377
27 नवंबर 357
26 नवंबर 331
25 नवंबर 323
24 नवंबर 248
23 नवंबर 292