फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pollution is not decreasing, suffocating

हवा में प्रदूषण नहीं हो रहा कम, लगातार 400 से ऊपर चल रहा एक्यूआई

Fri, 12 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pollution is not decreasing, suffocating
बागपत में धुंध के बीच दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से गुजरते वाहन - फोटो : BAGHPAT
बागपत। वायु प्रदूषण नहीं घटने से एक्यूआई लगातार 400 से ऊपर चल रहा है। जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। वहीं, आंखों में जलन की समस्या भी बढ़ रही है। इसके साथ ही अब लोगों के गले में भी परेशानी होने लगी है। इस तरह की समस्या होने पर मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं, चिकित्सक उन्हें दवा देने के साथ प्रदूषण से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

यहां दिवाली के बाद से एक्यूआई 400 से ऊपर चल रहा है। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 445 रहा। इससे सांस, आंख में जलन के साथ ही गले में समस्या होने के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 1200 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। उनमें करीब 300 मरीज इन बीमारियों के होते हैं। ईएनटी सर्जन डॉ. सुनील कुमार का कहना है कि प्रदूषण के कारण गले में एलर्जी हो जाती है। इस समय प्रदूषण अधिक होने से गले में समस्या के काफी मरीज आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलते हुए मास्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि जिनको सांस लेने में परेशानी व आंखों में जलन की शिकायत है, वे तुरंत उपचार कराने के साथ बचाव के लिए आंखों को बार-बार पानी से साफ करते रहें।
विज्ञापन

इस तरह बढ़ा एएक्यूआई
11 नवंबर-445
10 नवंबर-421
9 नवंबर-436
8 नवंबर-432
7 नवंबर-436
6 नवंबर-467
5 नवंबर-445
4 नवंबर-410
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed