{"_id":"6adfb80a25bc0105e401086e","slug":"political-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-161281-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: शिक्षा के मंदिर में लग रही घटिया सामग्री, काम भी देरी से होने पर भड़के मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: शिक्षा के मंदिर में लग रही घटिया सामग्री, काम भी देरी से होने पर भड़के मंत्री
विज्ञापन
छपरौली। चांदनहेड़ी में आश्रम पद्धति के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय राजकीय विद्यालय में घटिया निर्माण सामग्री लगाने व काम देरी से होने पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भड़क गए। उन्होंने अफसरों को फटकार लगाते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सहायक अभियंता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा।
जयप्रकाश नारायण सर्वोदय राजकीय विद्यालय का निर्माण 44 करोड़ 57 लाख रुपये से किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग की देखरेख में सिडको (स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कॉर्पोरेशन) कर रहा है। इसका कार्य अभी तक केवल 60 प्रतिशत हो सका है, जबकि इस साल निर्माण कार्य पूरा होना था। ककौर कला में सोमवार को आए समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण इसका निरीक्षण करने भी पहुंच गए। मंत्री ने वहां सीमेंट व ईंट घटिया क्वालिटी की होने के कारण नाराजगी जताई। उन्होंने सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार को फटकार लगाई और जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम चौहान से भी जवाब तलब किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में यदि घटिया सामग्री लगाई जाएगी तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब अभी तक 60 प्रतिशत कार्य हुआ तो 14 जून तक कैसे कार्य पूरा होगा। यदि अफसरों द्वारा इसमें लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अफसरों ने बजट नहीं मिलने तो ग्रामीणों ने जांच की बात कही
सिडको के सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय निर्माण के लिए अभी 26 करोड़ 74 लाख रुपये मिले, जिससे कार्य में देरी हो रही है। बजट मिलने के बाद कार्य को तेजी से किया जाएगा। वहीं मंत्री ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह को सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार को नोटिस जारी कर जवाब मांगने के निर्देश दिए। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने अफसरों को कार्य को समय से कराने व सुधार करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों संजीव और सुधीर ने समाज कल्याण मंत्री से निर्माण कार्यों की जांच करवाने की मांग की। सीडीओ का कहना है कि इस मामले में अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।