{"_id":"677ecb76807f5416b40eb938","slug":"police-will-go-to-the-jail-to-get-the-female-officers-medical-done-and-examine-the-footage-baghpat-news-c-28-1-bag1001-124596-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: महिला अधिकारी का मेडिकल कराया जेल जाकर फुटेज खंगालेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: महिला अधिकारी का मेडिकल कराया जेल जाकर फुटेज खंगालेगी पुलिस
विज्ञापन
बागपत। जिला जेल के पूर्व जेलर के खिलाफ महिला अधिकारी से दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज हो गया है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बुधवार को महिला अधिकारी का मेडिकल कराया। न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। जिला जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जाएगी।
जिला जेल की महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि 31 दिसंबर को जिला कारागार अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा सेवानिवृत्त हुए। जेलर जितेंद्र कश्यप को अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार मिल गया। आरोप है कि एक जनवरी को जेलर ने अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर अभद्रता की और कपड़े फाड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस मामले में जेलर को मुख्यालय से संबद्ध करने के बाद जांच कराई तो समिति की रिपोर्ट मिलने पर महानिदेशक जेल ने पूर्व जेलर जितेंद्र कश्यप को निलंबित कर दिया।
बरेली सेंट्रल जेल में तैनात जेलर शैलेश सिंह को बागपत जिला जेल भेज दिया। उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया। खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला अधिकारी का मेडिकल करा लिया गया है। न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण में घटनास्थल के समय की जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जाएगी।