फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police went door to door looking for the cot of the dead

Baghpat News: घर-घर जाकर पुलिस तलाश रही मुर्दे की खाट

Wed, 14 Dec 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Police went door to door looking for the cot of the dead
बागपत : छपरौली में मृतक टीना का फाइल फोटो दिखाते परिजन। - फोटो : BAGHPAT
छपरौली (बागपत)। कस्बे से मुर्दे की खाट चोरी करने का मामला बढ़ता जा रहा है। जिसके बाद छपरौली पुलिस ने कई घरों में जाकर खाट को तलाश किया, लेकिन खाट नहीं मिल सकी। खाट को तंत्र क्रिया के लिए चोरी किए जाने का शक जताया जा रहा है। वहीं मृतक किशोरी के परिजनों ने पुलिस से खाट जल्द तलाश करने की मांग की है।
विज्ञापन

छपरौली में थाने के पास रहने वाले सुदेश ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी टीना की दो दिसंबर को अचानक मौत हो गई थी। रीति रिवाज के अनुसार जिस खाट पर टीना ने अंतिम सांस ली, उसे तीन दिन तक घर के बाहर उल्टा करके खड़ा करना होता है।
विज्ञापन

तीन दिन बाद खाट पर गंगाजल डालकर घर में लेकर आना होता है। इस तरह ही सुदेश ने बेटी की मौत के बाद खाट को घर के बाहर खड़ा किया था। उसको पहले ही दिन घर के बाहर से चोरी कर लिया तो उसकी तलाश शुरू की गई। खाट नहीं मिलने पर सुदेश ने थाना छपरौली में जाकर मुर्दे की खाट चोरी होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदेश ने मृतक टीना की खाट किसी तांत्रिक के भी चोरी करने की आशंका जताई है। क्योंकि टीना की मौत भी अचानक पेट में दर्द होने के दो मिनट बाद ही हुई थी। उसने आशंका जताई है कि खाट को तंत्र क्रिया के लिए इस्तेमाल करने को चोरी किया है।

उन्होंने कहा है कि मुर्दे की खाट मिलनी जरूरी है, क्योंकि वह खाट नहीं मिली तो उनकी मृतक बेटी की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि की खाट चोरी की तहरीर मिली है और पुलिस उस खाट का तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed