{"_id":"5dacad508ebc3e93b31a7e07","slug":"police-team-jeeti-baraut-news-mrt449486892","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस प्रशासन की टीम ने बड़ौत एकादश को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस प्रशासन की टीम ने बड़ौत एकादश को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस प्रशासन की टीम ने बड़ौत एकादश को हराया
बड़ौत। शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी बिजरौल रोड पर रविवार को पुलिस प्रशासन व बड़ौत एकादश के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस प्रशासन की टीम विजयी रही।
कोतवाल राकेश कुमार सिंह की कप्तानी में पुलिस प्रशासन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पुलिस प्रशासन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेटों के नुकसान पर 175 रन बनाएं। जिसमें मोनू शर्मा ने नाबाद 65, मंजीत ने 50, सुंदर ने 30, इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने 20 रनों का योगदान दिया। बड़ौत एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए दीपेश तोमर ने दो, अन्नू ने एक व सौरभ ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड़ौत एकादश की टीम 14 ओवरों में ही ढेर हो गई और मात्र 110 रन ही बना पाई। जिसमें दीपक ने 35, दीपेश ने 30, अन्नू ने 20, गौरव ने 20 रनों का योगदान दिया। पुलिस प्रशासन टीम की ओर से इंस्पेक्टर राकेश कुमार, मंजीत, मोनू व बल्लों ने दो-दो विकेट व पंकज दरोगा ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ दा मैच मोनू शर्मा को चुना गया। बेस्ट बल्लेबाज मंजीत, बेस्ट फिल्डर सचिन व सुंदर को चुना गया। एंपायरिंग दक्ष भारद्वाज ने की। स्कोरर रविंद्र रहे। कोच प्रतीक तोमर की देखरेख में पूरा मैच संपन्न कराया गया। विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। मैच को सफल बनाने में एंपिल, भूपेंद्र, मुदित जैन, सचिन वत्स, दीपेश तोमर, मोनू शर्मा, मंजीत, नंदू, प्रतीक तोमर का सहयोग रहा।