फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police sitting for three days suppressing the case of absconding from Kotwali

कोतवाली से फरारी के मामले को तीन दिन से दबाए बैठी पुलिस

Wed, 17 Nov 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Police sitting for three days suppressing the case of absconding from Kotwali
- महिला उत्पीड़न के मामले में आरोपी पति को सोमवार की रात पकड़कर लाई थी पुलिस
विज्ञापन

- पुलिस कर्मियों को चकमा देकर आरोपी कोतवाली के शौचालय की दीवार फांदकर हो गया था फरार
- एसपी ने लिया मामले का संज्ञान, लापरवाही पर लगाई फटकार, एएसपी को सौंपी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। आजाद नगर कालोनी में गर्भवती पत्नी की फांसी लगाकर हत्या की कोशिश के मामले में नामजद आरोपी पति सोमवार की रात पुलिस कर्मियों को चकमा देकर कोतवाली के शौचालय की दीवार फांदकर फरार हो गया। तीन दिन से पुलिस मामले को दबाए बैठी रही। मंगलवार की रात मामला संज्ञान में आने पर एसपी नीरज जादौन ने लापरवाह पुलिस कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण की जांच एएसपी को सौंपी है।
शामली जनपद के गांव हिरनवाड़ा निवासी अमन ने बताया कि उसकी बहन रूपा की शादी बड़ौत निवासी अमित के साथ हुई थी। आरोप है कि कम दहेज लाने की बात कहकर अक्तूबर में पति, जेठ-जेठानी, सास-ससुर ने मिलकर उसे फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश की थी। मारपीट भी की थी। किसी तरह रूपा बचकर निकली थी। पड़ोसियों की मदद से इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजनों के साथ घायल रूपा कोतवाली बड़ौत पहुंची थी और पति, जेठ-जेठानी व सास-ससुर को नामजद कराते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। घटना के समय रूपा गर्भवती थी। बाद में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पति, जेठ-जेठानी व सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सोमवार की रात पुलिस इस मामले में आरोपी अमित को पकड़ कर कोतवाली लाई थी। इसी दौरान आरोपी शौच के बहाने कोतवाली के मेन गेट के पास बने शौचालय की दीवार फांदकर फरार हो गया। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। तीन दिन से पुलिस मामले को दबाए बैठी है। मंगलवार की रात एसपी नीरज जादौन बड़ौत कोतवाली पहुंचे तो मामला की जानकारी हुई। उन्होंने लापरवाह पुलिस कर्मियों को जमकर फटकार लगाई और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए।
विज्ञापन

सीओ बोले, पति का नाम लिखा पढ़ी में नहीं था
इस मामले में सीओ बड़ौत हरीश भदौरिया का कहना है कि महिला के पति का नाम लिखा-पढ़ी में शामिल नहीं था। उसे पूछताछ के लिए लाया गया था। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला गंभीर है। कोतवाली से फरार होने की जांच एएसपी को सौंपी गई है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार जादौन, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed