{"_id":"5f2ee6188ebc3e620434b1ad","slug":"police-searched-the-forest-on-the-information-of-kidnapping-baraut-news-mrt495188145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने छाना जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने छाना जंगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली। बड़ावद गांव में शुक्रवार की देर शाम एक आठ वर्षीय बच्चे के अपहरण की सूचना पर बिनौली ने पुलिस ने रात भर उसकी तलाश में जंगल छाना, लेकिन बालक सुबह गांव के बाहर एक खेत मे सोता मिला।
अजय उर्फ बोना उम्र 8 वर्ष पुत्र सुरेंद्र निवासी पुर बालियान जनपद मुजफ्फरनगर अपनी रिश्तेदारी बड़ावद गांव में सोहनवीर कश्यप के यहां रहता है। देर शाम वह गांव में बच्चों के साथ खेल रहा था, लेकिन रात होने पर वह घर नही पंहुचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की तो साथ खेल रहे बच्चों ने बताया कि दो युवक उसे कहीं ले गए। जिसके बाद परिजनों ने बच्चे का अपहरण की आशंका जताई और सूचना पुलिस को दी। इस पर इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह पुलिकर्मियों के साथ वहां पहुंचे और बच्चे की देर रात तलाश की। बच्चे की तलाश में पुलिस ने जंगलों में भी कांबिंग की, लेकिन वह नहीं मिला सका। शनिवार की सुबह नहर की पटरी पर दौड़ने गए युवकों ने सड़क के किनारे एक खेत में एक बच्चे को सोते हुए देखा तो उन्होंने यह जानकारी गांव में दी। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे ओर बच्चे को घर ले आये। परिजनों ने बच्चे के सकुशल मिल जाने की सूचना पुलिस की भी दी। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे को उसके परिजनों ने डांट दिया था, जिससे वह छिप गया तथा नींद आने पर रात्रि में वह खेत मे ही सो गया था।