फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police searched CCTV cameras in Shahmal Colony

Baghpat News: शाहमल कॉलोनी में पुलिस ने खंगले सीसीटीवी कैमरे

Wed, 22 Jan 2025 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Police searched CCTV cameras in Shahmal Colony
बागपत, बड़ौत। जिम संचालक वासु की मौत के मामले में पत्नी की तहरीर पर छह लोगों को नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने शाहमल कॉलोनी व आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद जिम संचालक के साथ मारपीट करने वाले कई लोग घर से भाग गए जो वीडियो में नजर आ रहे हैं। नगर के बावली रोड पर रहने वाला वासु अपने ही मकान में जिम चलाता था। शुक्रवार की देर रात वासु बिजरौल रोड स्थित शाहमल काॅलोनी में लोगों से पकड़ लिया। यहां उसके साथ मारपीट की गई थी, इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाई थी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। रविवार सुबह करीब तीन बजे वासु का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था।
विज्ञापन

इस मामले में सोमवार को वासु के परिजनों ने तहसील में प्रदर्शन कर हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। वासु की पत्नी दिशा की तहरीर पर कोतवाली में सीटू राणा, महिपाल दरोगा, वासु, आरव, शालू समेत बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद शाहमल काॅलोनी के लोगों में हड़कंप मच गया। नामजद सभी आरोपी फरार हो गए। मंगलवार को पुलिस ने शाहमल काॅलोनी व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वहीं सीओ विजय कुमार तोमर ने कहा कि मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है और कॉलोनी के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed