फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police scuffle to stop animal penetration

पशु पैठ बंद कराने गई पुलिस से हाथापाई

Fri, 04 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Police scuffle to stop animal penetration
पुराना कस्बे में अवैध रूप से चल रही थी पशु पैठ
विज्ञापन

28 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पुराना कस्बे में अवैध रूप से चल रही पशु पैठ को बृहस्पतिवार की देर शाम बंद कराने गई पुलिस के साथ तस्करों ने हाथापाई कर दी। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य फरार हो गए। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में 13 नामजद सहित 28 पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुराना कस्बा चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम को कस्बे में अवैध रूप से पशु पैठ चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कुछ लोग पशुओं को उतार रहे थे। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि इस मामले में नौशाद, हाजी इस्माइल, इम्तियाज, हाजी शमशाद, इखलाक, परवेज, शहजाद, शराजत, भूरा उर्फ खलीफा, महताब, हाजी सल्लू, गुलाब, बंटी उर्फ वसीम सहित 28 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए पुराना कस्बे निवासी नौशाद को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

धमकी देने वाले को उड़ीसा से पकड़ा
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि सैडभर गांव निवासी हिंदू वाहिनी के नेता कुलदीप पांचाल को फेसबुक पर दो महीने से जान से मारने की धमकी देने वाले हसन को उड़ीसा से पकड़ लिया गया है। शुक्रवार को पुलिस उसे लेकर बागपत के लिये चल दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed