{"_id":"621e5d80fb926854282d9d8e","slug":"police-recovered-two-friends-absconding-from-the-house-baraut-news-mrt5787957183","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से फरार दो सहेलियों को पुलिस ने बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से फरार दो सहेलियों को पुलिस ने बरामद किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछड़ने के गम में गले मिलकर खूब रोई दोनों सहेलियां
एक युवती बिजनौर और दूसरी बिनौली क्षेत्र की रहने वाली
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दो युवतियों अपने-अपने घर से फरार हो गई। एक युवती के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को बरामद कर लिया। थाने में ही दोनों एक दूसरे से बिछड़ने के गम में गले मिलकर खूब रोई।
एक युवती बिनौली क्षेत्र और दूसरी बिजनोर की रहने वाली है। आरोप है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करती है। इसी के चलते दोनों अपने अपने घर से फरार हो गई। परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बिनौली क्षेत्र की युवती के पिता ने थाने में बिजनौर की युवती पर अपनी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और मंगलवार को सकुशल बरामद कर थाने ले आए। दोनों के परिजन भी पहुंच गए। इस दौरान दोनों सहेली एक दूसरे से बिछड़ जाने के गम में गले मिलकर खूब रोई। इस संबंध में सीओ बागपत अनुज मिश्र ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।