{"_id":"5828b71c4f1c1b4709b382e2","slug":"police-picked-up-the-wine-rs-50-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 50 लाख रुपये की शराब पकड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 50 लाख रुपये की शराब पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 14 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
बागपत में ट्रक से अवैध शराब की पेटियां उतारता युवक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली पुलिस और आबकारी की टीम ने संयुक्त रूप से शहर के मेरठ रोड पर चेकिंग के दौरान शराब से भरे ट्रक के साथ चालक को पकड़ लिया। अफसरों के अनुसार ट्रक से 1200 पेटी शराब बरामद हुई है। आरोपी हरियाणा से शराब लेकर मेरठ जा रहा था।
आबकारी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया रविवार को कोतवाली पुलिस के साथ बागपत-मेरठ मार्ग पर चीनी मिल के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बागपत की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया। चेकिंग के लिए उसे रोका तो ट्रक में शराब भरी मिली। ट्रक से करीब 1200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है। ट्रक के साथ पकड़ा युवक हरियाणा का है। आरोपी ट्रक चालक ने बताया वह शराब को हरियाणा से लेकर मेरठ जा रहा है। शराब किसकी है, इस बारे में अभी उसने कोई जानकारी नहीं दी है।
आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पकड़ी गई शराब की बोतलों पर अरुणाचल प्रदेश की वेलिड लिखा है। जबकि शराब हरियाणा से आई है। इससे पता चलता है अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब हरियाणा में बनाई जा रही है। आशंका है कि यह शराब भी बिक्री के लिए अरुणाचल प्रदेश ही जा रही थी।