फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police of the influential people, not the government

Baghpat News: सरकार की नहीं, रसूखदारों की पुलिस

Mon, 03 Apr 2023 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Police of the influential people, not the government
बागपत। यहां रसूखदारों पर पुलिस ज्यादा ही मेहरबान है। रसूखदारों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज हो जाता है तो भी बागपत पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं करती है। ऐसा कोई एक मामला नहीं है, बल्कि सरकारी विभाग की तरफ से रसूखदारों पर दर्ज कराए गए कई मामले हैं। उनमें आरोपी रोजाना थाने के आगे से गुजरते हैं, लेकिन पुलिस उनकी गिरफ्तारी तक नहीं करती है।
विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड बनाने का खुद मुकदमा कराकर दबाया
बागपत में कोर्ट रोड पर रहने वाले जन सेवा केंद्र संचालक के यहां जिलाधिकारी ने छापा लगवाया था। जहां काफी अधूरे व खाली आधार कार्ड के साथ ही वोटर कार्ड मिले थे तो काफी लोगों के अधूरे कागज भी बरामद हुए थे। पुलिस ने खुद इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके अलावा भी केंद्र संचालक पर कई मुकदमे दर्ज हैं। वह रोजाना कोतवाली के आगे से गुजरता है। लेकिन कोतवाली पुलिस सभी मामलों को दबाकर बैठ गई।
विज्ञापन

गैस कंपनी के अधिकारियों के दबाव में पुलिस
शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में जमीन धंसने और मकानों में दरार आने के बाद जांच कराई गई तो थिंक गैस कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही मिली। जिसने नियमों के अनुसार कार्य नहीं किया। उसके खिलाफ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया। जिसे कई महीने बीतने के बावजूद पुलिस अभी तक कंपनी के कार्यालय तक नहीं गई है और जिस ठेकेदार व अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज है। वह आराम से घूमते हैं, जबकि पीडि़त परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भू-माफियाओं पर बागपत पुलिस की ज्यादा मेहरबानी
सब्जी मंडी में नगर पालिका की दुकानों पर ताला तोड़कर कब्जा करने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया। जिसमें एडीएम ने खुद सीओ को गिरफ्तारी के लिए कहा। इसके बावजूद बागपत पुलिस ने मामले को दबा दिया और आरोपी रोजाना मंडी में उसी दुकान को खोलते हैं। इस तरह ही कब्रिस्तान व वक्फ बोर्ड की जमीनों पर प्लॉट काटकर बेचकर लोगों से ठगी करने वाले भू-माफियाओं पर मुकदमा दर्ज हुए ढाई महीना बीत चुका है। लेकिन बागपत पुलिस ने उनको बचाव का पूरा समय दिया। जिससे वह गिरफ्तारी पर स्टे ऑर्डर लेकर आने लगे हैं।

--
सरकारी विभागों की तरफ से दर्ज मुकदमों में इतना समय बीतने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है और आरोपी खुलेआम कोतवाली के आगे ही घूम रहे हैं। यह गंभीर मामला है और इसको दिखवाया जाएगा। सभी मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर भी कार्रवाई होगी। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed