फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police marches on foot with IG

चुनाव और त्योहारों के मद्देनजर आईजी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

Sat, 27 Mar 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Police marches on foot with IG
बागपत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, होली व शब-ए-बरात के मद्देनजर शनिवार को आईजी प्रवीण शर्मा ने जिले की शांति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि माहौल खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा न जाए। पुलिस लगातार संवदेनशील इलाकों में गश्त करती रहे। हर छोटी सूचना पर भी निगाह रखें। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इसके बाद आईजी के नेतृत्व में जिले के अधिकारियों ने पुलिस, आरआरएफ और पीएसी के जवानों के साथ पैदल मार्च किया। कोर्ट रोड, पक्का घाट, बड़ा बाजार, सराफा बाजार, गाधी बाजार, पांडव रोड, शौकत मार्किट और वंदना चौक आदि क्षेत्रों से अधिकारी गुजरे। अधिकारियों ने लोगों से शांति के और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार और एएसपी मनीष कुमार मिश्रा, सीओ बागपत अनुज मिश्रा, सीओ बड़ौत आलोक सिंह, इंस्पेक्टर बागपत कोतवाली एनएस सिरोही मौजूद रहे।
विज्ञापन

होली पर इन स्थानों पर रहेगी पुलिस की खास नजर
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि होली पर्व, शब-ए-बरात और पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस नगर और आसपास के गांवों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। नगर में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र पुराना कस्बा में पुलिसकर्मी लगातार गश्त करेंगे। आरआरएफ और पीएसी के जवानों को होलिका दहन स्थलों और मुख्य चौराहों पर तैनात किया जाएगा। इसके अलावा किरठल, तुगाना, लूंब, ककड़ीपुर, धनौरा टीकरी, वाजिदपुर, गांगनौली, मवीकलां, साकरौंद, हसनपुर मसूरी, काठा, बसी, बंदपुर, ढिठौरा, खैला, खेकड़ा, निवाड़ा, ढिकौली, मंसूरपुर ललियाना, गुराना, हिलवाड़ी, खट्टा प्रहलादपुर, सलामतपुर खेड़ी, डौला, गौना, पूरनचंद नवादा, बावली, भूड़पुर, बासौली, लॉयन, मलकपुर गांवों पर पुलिस नजर बनाए रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed