लूट का सनसनीखेज खुलासा: उजागर हुए बदमाशों के नाम, मुख्य आरोपी का पिता गिरफ्तार
व्यापारी की दुकान में हुई लूट की वारदात का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के छपरौली कस्बे में कपड़े की दुकान में घुसकर लूट की घटना को शबगा गांव के तीन बदमाशों ने अंजाम दिया था। उनके लिए शबगा गांव के एक व्यक्ति ने मुखबिरी की थी, जो अब बड़ौत में रहता है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के घर दबिश डाली, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया।
छपरौली के मुख्य बाजार में ठाकुरद्वारा मंदिर के सामने प्रकाश चंद जैन की कपड़े की दुकान में बुधवार रात करीब सवा नौ बजे तीन नकाबपोश बदमाश घुस गए थे। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए गल्ले से 25 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए थे।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि शबगा गांव का रहने वाला एक व्यक्ति छपरौली में दुकान पर काम करता है, जो फिलहाल परिवार के साथ बड़ौत में रहता है। उसने अपने गांव के बदमाश सावन को बताया कि प्रकाश चंद जैन की दुकान सबसे देर तक खुली रहती है और वहां से काफी माल मिल सकता है। जिसके बाद सावन ने अपने गांव के दो साथियों को लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें: Navratri 2022: नवरात्र में सौहार्द के सितारे जड़ रहीं ये मुस्लिम महिलाएं, तस्वीरें देख आप भी करेंगे तारीफ
एसपी के अनुसार उनको यह नहीं पता था कि दुकान के अंदर भी कैमरा लगा हुआ है। जिसमें उनके चेहरे कैद हो गए और उसके आधार पर उनकी पहचान हुई।
यह भी पढ़ें: मर्डर का राज: कातिल निकला जिगरी दोस्त, बोला- बहन पर रखता था बुरी नजर, शराब के पांच पव्वे पिलाकर मार डाला
सावन के घर शुक्रवार रात को दबिश डाली गई तो वह नहीं मिला। तलाशी लेने पर तमंचा, कारतूस बरामद हुए और सावन के पिता कृष्णपाल को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि दुकान में लगे कैमरे की वीडियो फुटेज वायरल हो गई। जिसके बारे में सावन व उसके साथियों को पता चल गया था। इसलिए ही वह फरार हो गए, जिनको तलाश किया जा रहा है।