फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police guarded the four gates of Barnawa Ashram

बरनावा आश्रम के चारों गेट पर रहा पुलिस का पहरा

Wed, 29 Jun 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police guarded the four gates of Barnawa Ashram
बागपत : बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में तिरंगा लेकर जाता श्रद्धालु। - फोटो : BARAUT
बिनौली (बागपत)। डेरा सच्चा सौदा बरनावा आश्रम पर दूसरे दिन भी श्रद्धालु नहीं पहुंचे। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद आश्रम में सिर्फ सेवा करने वाले सेवादारों को ही आश्रम के अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

बरनावा आश्रम में एक माह की पैरोल पर आये प्रमुख संत राम रहीम के आने की सूचना पर काफी संख्या में पंजाब, हरियाणा सहित कई प्रदेशों के श्रद्धालु आश्रम पर पहुंच रहे थे, जिस कारण जनपद की यातायात व्यवस्था खराब हो गई थी। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद श्रद्धालुओं का आश्रम पर आना बंद हुआ। आश्रम के चारों गेट पर पुलिस बल मौजूद हैं। आश्रम में सेवा करने वाले सेवादारों को ही अंदर जाने दिया जा रहा है। इसके अलावा संत राम रहीम सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन

तिरंगा झंडा लेकर बरनावा आश्रम पहुंचा श्रद्धालु
बिनौली। बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में बुधवार को हरियाणा से एक श्रद्धालु अलग अनोखे अंदाज में पैदल तिरंगा लेकर आश्रम पहुंचा। हरियाणा के भिवानी जनपद के सिवानी गांव निवासी मंगलदास इंसा बरनावा पहुंचा। जहां पुलिस चेक पोस्ट पर उसे रोक लिया और पूछताछ की गई। इसके बाद वह आश्रम पहुंच गया। उसको गुरु दर्शन हुए या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed