{"_id":"62acb6a12844587a8305245e","slug":"police-game-challaned-for-breach-of-peace-accused-of-robbery-baraut-news-mrt5932819188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का खेल, लूट के आरोपी का शांतिभंग में किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का खेल, लूट के आरोपी का शांतिभंग में किया चालान
विज्ञापन
कार्यवाही की मांग करता बड़ौली गांव का पीड़ित परिवार
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी ने 12 जून को सास-बहू पर तमंचा तान दिया था लूट की वारदात को अंजाम
शिकायत करने कोतवाली पहुंची सास-बहू को धमकाकर भगाया, एसपी से न्याय की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली पुलिस पर सास-बहू पर तमंचा तानकर लूट करने के आरोपी का शांतिभंग की धाराओं में चालान करने का आरोप लगा है। यह भी आरोप है कि जब पीड़िता शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची तो उसे धमका कर भगा दिया। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी की गिरफ्तारी और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बड़ौली गांव की रहने वाली काजल ने बताया कि 12 जून को उसका पति पंकज किसी काम से बाहर गया था। रात तकरीबन दो बजे पड़ोसी में रहने वाला युवक तमंचा लेकर घर में घुस गया और गोली मारने की धमकी देकर दस हजार रुपये और अन्य कीमती सामान लूट ले गया। इसकी शिकायत औद्योगिक पुलिस चौकी से की गई। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया, लेकिन बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी 15 जून को फिर से उनके घर में घुसा और कोतवाली में दी गई तहरीर वापस न लेने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। जब इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई तो उन्हें धमकाकर भगा दिया गया। पीड़िता ने इस संबंध में एसपी नीरज जादौन से कार्रवाई की मांग की।
लूट जैसा कोई मामला नहीं
इस संबंध में इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा ने बताया कि लूट जैसा कोई मामला नहीं है। आरोपी को शांतिभंग में भेजा गया है। उधर, सीओ युवराज सिंह का कहना है कि मामला दिखवाया जाएगा। यदि ऐसा हुआ है तो गंभीर है।