फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police company robbed Rs 99600 from a finance company employee

पुलिस चौकी के पास फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से 99600 रुपये लूटे

Thu, 09 Jul 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police company robbed Rs 99600 from a finance company employee
पुलिस चौकी के पास फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से 99600 रुपये लूटे
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी। सिंघावली अहीर थाने की तेड़ा पुलिस चौकी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 99600 रुपये लूट लिए। बदमाश तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने कांबिंग की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।

बुलंदशहर निवासी दीपक शर्मा बड़ौत की भारत फाइनेंस कंपनी में एजेंट है। वह परिवार के साथ बड़ौत में रहता है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे कमाला गांव से कलेक्शन लेकर वापस बड़ौत के लिए चला था। कैड़वा-बड़ौत मार्ग पर तेड़ा पुलिस चौकी से 100 मीटर दूरी पर पेट्रोल पंप के पास पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसकी बाइक रुकवा ली। उसे डरा-धमकाकर बैग छीनकर भाग गए। बैग में 99600 रुपये थे। राहगीरों की मदद से पीड़ित ने किसी तरह पुलिस को जानकारी दी। सिंघावली अहीर थाना, तेड़ा पुलिस चौकी और बिनौली पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल में कांबिंग शुरू की। पुलिस ने कई घंटे तक जंगल की खाक छानी, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। सीओ खेकड़ा दिलीप कुमार का कहना था कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

कम उम्र के थे बदमाश
एजेंट ने बताया कि वह सिरसली, रामगढ़, बिनौली और कमाला से कलेक्शन लेकर लौट रहा था। बदमाशों की उम्र कम थी। बदमाश उसका बैग लेकर बड़ौत की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed