{"_id":"625efa374b7b0358c07e39e2","slug":"police-caught-a-truck-laden-with-60-animals-kahkra-news-mrt5851967109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ा 60 पशुओ से लदा ट्रक, 5 तस्कर दबोचे, पशुक्रूरता अधिनियम के तहत किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ा 60 पशुओ से लदा ट्रक, 5 तस्कर दबोचे, पशुक्रूरता अधिनियम के तहत किया चालान
विज्ञापन
कोतवाली मे खडा पशु तस्करो से बरामद हुआ ट्रक
- फोटो : KAHKRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली पुलिस ने पाठशाला पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पशुओं से लदा एक ट्रक पकड़ा। पुलिस ने ट्रक से भूसे की तरह लदे 60 पशु बरामद किए। वहीं, पांच पशु तस्करों को हिरासत में लेकर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
कोतवाली पुलिस मंगलवार सुबह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पाठशाला चौकी पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बागपत की ओर से ट्रक आता दिखाई दिया। उसे रुकवाकर तलाशी ली। उसमें क्रूरतापूर्वक छोटे-बडे़ 60 पशु लदे थे। पुलिस ने ट्रक में सवार चालक समेत पांच तस्करों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पशु लदे ट्रक और तस्करों को कोतवाली ले आई। इसके बाद पुलिस ने पशुओं को किसानों के सुपुर्द कर दिया।
वहीं, इस बाबत सीओ विजय चौधरी ने बताया कि पकडे़ गए तस्कर फतेहाबाद हरियाणा निवासी अवतार, काला सिंह, गोलाराम, हरजीत और सहरसा बिहार निवासी शाद आलम हैं। ये पशुओं को हरियाणा से खरीद कर गाजियाबाद कटान के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।