{"_id":"5d8d0c208ebc3e016968827e","slug":"police-caught-25-hazar-inami-baghpat-news-mrt445315189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
रमाला (बागपत)। पुलिस ने सूप गांव से 25 हजार के इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देख मकान की छत से कूदकर भागने के चक्कर में बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उस पर हत्या, लूट, चोरी के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज है।
थानाध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि किशनपुर बराल गांव में 28 अगस्त की रात को बीयर के ठेके में चोरी हुई थी। तीन बदमाश ठेके से बीयर की पेटियां चोरी कर ले गए थे। 29 अगस्त को बासौली गांव के जंगल में तीनों ने दो महिलाओं से भैंसा बुग्गी लूटने की कोशिश की थी। ग्रामीणों ने सचिन पुत्र सुखदेव निवासी सूप, सचिन पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांगनौली को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था जबकि हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र पुत्र इंद्रपाल निवासी सूप फरार हो गया था। एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सूप गांव में दबिश देकर जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर वह मकान की छत से नीचे कूद गया। नीचे गिरकर उसके बाएं पैर में चोट लग गई। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्र्ती कराया। थाने में उसके खिलाफ 12 से अधिक हत्या, लूट, चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।