{"_id":"625314dca091d33f3a3bc364","slug":"police-attached-property-of-two-people-in-kaharka-village-baghpat-news-mrt5839996115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहरका गांव में पुलिस ने दो लोगों की संपत्ति कुर्क की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहरका गांव में पुलिस ने दो लोगों की संपत्ति कुर्क की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। डीएम के आदेश में रविवार को थाना चांदीनगर पुलिस ने कहरका गांव के आपराधिक प्रवृत्ति के दो लोगों की लाखों रुपये की संपत्ति कुर्क कर सील कर दी। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के परिजनों ने पुलिस का विरोध भी किया।
जिला अधिकारी राजकमल यादव ने कहरका निवासी अखिल पुत्र मंगू त्यागी और योगेश पुत्र अमनीष त्यागी के खिलाफ गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के कुर्की के आदेश दिए थे। रविवार को सीओ खेकड़ा विजय चौधरी, चांदीनगर थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान, बालैनी थाना प्रभारी बिरजाराम, खेकड़ा थाना प्रभारी देवेश शर्मा आदि पुलिस फोर्स के साथ कहरका गांव पहुंचे और आरोपियों के मकानों पर कुर्की की कार्रवाई करते हुए सील कर दिया। आरोपियों के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध भी किया। पुलिस ने अखिल त्यागी की रिहायशी भूमि 147.62 वर्ग मीटर जिसका वर्तमान मूल्य 14.25 लाख रुपये और योगेश की 18.43 लाख की संपत्ति को कुर्क कर सील कर दिया। चांदीनगर थाना प्रभारी जनक सिह चौहान ने बताया कि दोनों व्यक्ति अपराधी प्रवृति के है। जिलाधिकारी राजकमल यादव और कोर्ट के आदेश पर दोनों के मकान को सील करने की कार्रवाई की गई है।