{"_id":"6026ca628ebc3ee9171aaf7d","slug":"police-arrested-the-prize-gangster-kahkra-news-mrt5249277182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने इनामी गैंगस्टर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने इनामी गैंगस्टर को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने इनामी गैंगस्टर को दबोचा
- सैदपुर पुलिया के पास से पकड़ा गया 25 हजार का इनामी
- तमंचा और चार कारतूस बरामद, पुलिस ने किया चालान
खेकड़ा। कोतवाली पुलिस ने सैदपुर पुलिया गांव के पास से 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को दबोचकर उसके पास से तमंचा और चार कारतूस बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि डोलचा गांव निवासी आसिफ पुत्र सलीमुदीन अपराधी है। पिछले दिनों पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि आसिफ लूट की घटना को अंजाम देने के लिए क्षेत्र के गांव सैदपुर पुलिया पर खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और चार कारतूस बरामद किए गए। आसिफ शराब तस्करी के साथ लूट और चोरी की घटनाओं में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ बालैनी, चांदीनगर और खेकड़ा कोतवाली में करीब आधा दर्जन लूट, चोरी आदि के मामले दर्ज हैं।