फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police arrested six miscreants of Rae Bareli

रायबरेली के छह बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Fri, 02 Jul 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police arrested six miscreants of Rae Bareli
बड़ौत (बागपत)। कोतवाली पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार की रात बड़ौली गांव के जंगल से लूटपाट की योजना बना रहे छह बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों से दो देसी पिस्टल, दो तमंचे, दस कारतूस व एक स्विफ्ट कार बरामद हुई है। पकड़े गए सभी बदमाश रायबरेली के रहने वाले है। पुलिस टीम उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सीओ आलोक कुमार ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि बड़ौली गांव के जंगल में तकरीबन आधा दर्जन बदमाश लूटपाट की योजना बना रहे है। सूचना पर कोतवाल अजय शर्मा और एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर छह बदमाशों को पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में विश्वनाथ प्रताप उर्फ पंकज, छोटू सिंह उर्फ रजत सिंह, नीतीश कुमार उर्फ शीलू पाल, देवेंद्र, मोनू उर्फ महेंद्र प्रताप सिंह, अमन सिंह शामिल है। सभी बदमाश रायबरेली के रहने वाले है। पकड़े गए बदमाशों से दो पिस्टल देसी, दो तमंचे, दस कारतूस व एक गाड़ी स्विफ्ट कार बरामद की गई। सीओ ने बताया कि फिलहाल पकड़े गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed