{"_id":"655f405f7f5174d9f607cb18","slug":"players-won-medals-in-weightlifting-competition-welcomed-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-7419-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक, स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक, स्वागत किया
विज्ञापन
फोटो-4
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सैड़भर की वेदिराम मेमोरियल भारोत्तोलन एकेडमी के खिलाड़ियों ने अलीगढ़ में हुई भारोत्तोलन प्रतियोगिता में पदक जीतकर एकेडमी और जिले का नाम रोशन किया है। बृहस्पतिवार को पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
अलीगढ़ की यस रेजीडेंसी में चार दिवसीय यूपी स्टेट भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई, जिसमें वेदीराम एकेडमी के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 49 किलो ग्राम भार वर्ग में तुफैल ने स्वर्ण पदक, 55 किलोग्राम भार वर्ग में ऋषभ पराशर ने स्वर्ण पदक, 61 किलोग्राम भार वर्ग में समीर ने रजत पदक, 73 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष ने स्वर्ण पदक, 89 किलोग्राम भार वर्ग में प्रिंस और 96 किलो ग्राम भार वर्ग में अंबुश ने स्वर्ण पदक जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का एकेडमी पर स्वागत किया गया। इस मौके पर इंडियन रेसलिंग के अध्यक्ष सहदेव यादव, यूपी रेसलिंग फेडरेशन के सचिव शबीना यादव, जरनल सेकेटरी यश पाल यादव सहित अन्य मौजूद रहे।