फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Players showed their strength on the third day of basketball championship

Baghpat News: बास्केटबाॅल चैंपियनशिप के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 24 Oct 2023 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength on the third day of basketball championship
बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई बोर्ड की 19वीं कलस्टर बाॅस्केटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के तीसरे दिन का प्रधानाचार्य जेपी सिंह व सीबीएसई पर्यवेक्षक केर्बिच मृत्युंजय ने सीटी बजाकर किया। चैंपियनशिप के तीसरे चरण में 32 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल, बडौत, नेहरू वर्ल्ड स्कूल, गाजियाबाद, दा एशियन स्कूल, देहरादून और आरआर बिजनौर ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। इसके बाद क्वार्टर फाइनल के लिए चार मुकाबले हुए। इसमें पहला मुकाबला चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल, बड़ौत और तक्षशिला पब्लिक स्कूल मेरठ के बीच हुआ। इसमें 40-10 के अन्तर से केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल बड़ौत टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला आरआर स्कूल बिजनौर और रेजोनेन्स स्कूल बुलंदशहर के बीच हुआ, जिसमें 25-20 के अंतर से आरआर बिजनौर टीम विजयी रही। तीसरा मुकाबला नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद व एसवीएम पब्लिक स्कूल गाजियाबाद के बीच हुआ। इसमें नेहरू वर्ल्ड स्कूल 33-10 के अंतर से विजयी रही। चौथा मुकाबला दा एशियन पब्लिक स्कूल देहरादून और अमिटी एंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद के बीच हुआ। एशियन पब्लिक स्कूल देहरादून ने 40-24 के अन्तर से जीत हासिल की। इस दौरान चौधरी केहर सिंह ट्रस्ट के चेयरमैन प्रोफेसर आरपीएस तोमर ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। संचालन उपप्रधानाचार्य यामिनी चौधरी ने किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ व सीबीएसई बोर्ड की तरफ से तकनीकी डेलिगेट अमित कुमार, रामपाल सिंह तोमर, प्रदीप शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed