फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Players showed power

खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Mon, 13 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Players showed power
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक महाविद्यालय बड़ौत में दो दिवसीय चौधरी चरण सिंह अंतर महाविद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसमें चौधरी चरण विश्वविद्यालय से संबद्ध 23 महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्या डॉ. अलका रानी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ नेम-फेम की दृष्टि से भी विविध खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। खेल अनुशासन के बारे में बताया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ अरुण सोलंकी ने प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ाया। कहा कि कोई भी प्रतिभागी अपने को अगले से बढ़कर या कमतर न आके। बल्कि अपनी तरफ से बेहतर करने की कोशिश करें। डॉ नरेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया। विश्वविद्यालय द्वारा नामित रेफरी अमित दीक्षित, विमलेंदु कुमार झा, इमरान कुरैशी, जय चौधरी, पारस झा, ऐश्वर्या कौशिक, सत्यम चौधरी एवं रिजवान मलिक का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed