फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Players shed sweat in trials

ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Mon, 13 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Players shed sweat in trials
बड़ौत (बागपत)। पानीपत में होने वाली नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए रविवार को कोताना रोड स्थित विजयीभव विद्यापीठ स्कूल के मैदान पर ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन

उप्र स्पोर्ट्स एंड फिजिकल फिटनेस बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित ट्रायल का उद्घाटन कुलदीप शर्मा, विकास कुमार व राज विपिन जोशिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। ट्रायल प्रक्रिया में अयोध्या, हस्तिनापुर, मेरठ, बुलंदशहर, शामली, बागपत, बड़ौत, सहारनपुर, अलीगढ़, निरपुड़ा, छपरौली, इब्राहिमपुर माजरा आदि जगहों से करीबन 200 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रेफरी की भूमिका मोहित जॉनी, अभिषेक ठाकुर ने निभाई। राज विपिन जोशिया ने बताया कि ट्रायल में दमदार प्रदर्शन के बल पर कबड्डी अंडर-17 टीम के लिए राम त्यागी बिजनौर, राजू राजपूत सिद्धार्थनगर, वारिस औसिक्का, अनिकेत निरोजपुर, शुभम गांधी, नितिन निरोजपुर, हरि ओम पांडे अयोध्या, सन्नी निरोजपुर का चयन किया गया। बताया कि चयनित खिलाड़ी 17 जनवरी से पानीपत में शुरू होने वाली नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed