फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Players shed sweat in trials

यूपी टीम में दो खिलाड़ियों का चयन

Mon, 13 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Players shed sweat in trials
बड़ौत (बागपत)। विजयीभव क्रिकेट एकेडमी के दो खिलाड़ियों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की यूपी क्रिकेट टीम में हुआ है। रविवार को दोनों खिलाड़ियों को स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रालोद नेता व जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा व खेलकूद में बागपत का युवा देश-दुनिया में दमदार प्रदर्शन कर रहा है। बताया कि गर्व की बात है कि एकेडमी के दो क्रिकेटरों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की उप्र क्रिकेट टीम में हुआ है। इसमेें अनुराग का चयन अंडर 19 आयु वर्ग और अश्विन सरोहा का चयन उप्र की अंडर-14 क्रिकेट टीम में हुआ है। अन्य खिलाड़ियों को इन दोनों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कोच सुधीर आर्य ने बताया कि दोनों खिलाड़ी 14 जनवरी को कैंप में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। दोनों खिलाड़ियों को रालोद नेता विश्वास चौधरी ने ट्राफी व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। खुशी जताने वालों में शहनवाज खान, कंवरपाल, सुधीर आर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed